संजू सैमसन टी20 विश्व कप 2026 के हीरो बनकर उभरे हैं। शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनके गृह राज्य केरल में उनका भव्य सम्मान किया जाएगा। पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सैमसन को सम्मानित करने का फैसला किया है। वी. शिवनकुट्टी ने बताया कि राजधानी तिरुवनंतपुरम में सैमसन के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टी20 विश्व कप 2026 में सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों

में 321 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भी उनकी पारी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस उपलब्धि के बाद सैमसन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी पत्नी को खास धन्यवाद दिया।

