आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद जहां देशभर में जश्न है, वहीं सोशल मीडिया पर भी दिलचस्प नोकझोंक देखने को मिली। दिल्ली पुलिस ने मजाकिया अंदाज में अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि कीवी फैंस गेंद गायब होने की शिकायत कर सकते हैं, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज गेंद को स्टैंड में भेज रहे हैं। इस पर अहमदाबाद पुलिस ने भी मजेदार जवाब दिया। वहीं

उत्तर प्रदेश पुलिस भी इस बातचीत में कूद पड़ी और लिखा कि सिर्फ गेंद ही नहीं, न्यूजीलैंड की पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप ही गायब हो गई है। फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

