नांगलोई में तेज रफ्तार DTC बस का कहर, 3 की मौत के बाद बसों में तोड़फोड़ और आग |

नांगलोई में तेज रफ्तार DTC बस का कहर, 3 की मौत के बाद बसों में तोड़फोड़ और आग |

नांगलोई में सोमवार को भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल मच गया। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की तेज रफ्तार बस ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मृतकों में एक की पहचान रविकांत शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और एक बस में आग भी लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना नांगलोई–नजफगढ़ रोड पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *