दुनिया की मशहूर पॉप स्टार शकीरा करीब 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके इंडिया टूर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकटों की भारी मांग के चलते अब टूर में एक और कॉन्सर्ट जोड़ दिया गया है। अब मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 10 अप्रैल के साथ-साथ 11 अप्रैल को भी शकीरा का शो होगा। इसके बाद 15 अप्रैल को वह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी।

कॉन्सर्ट के टिकटों की कीमत 6,000 रुपये से शुरू होकर करीब 32 से 35 हजार रुपये तक पहुंच रही है। टिकटों की जबरदस्त मांग को देखते हुए आयोजकों ने यह अतिरिक्त शो जोड़ा है।

