नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ |

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ |

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेपाल, भारत और श्रीलंका से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 77.60 किलोग्राम हैशिश ऑयल और 2 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एनसीबी की हैदराबाद और चेन्नई यूनिट ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक श्रीलंकाई शरणार्थी भी शामिल है। जांच में सामने आया कि ड्रग्स की खेप काठमांडू से भारत लाई गई और फिर समुद्री रास्ते से श्रीलंका भेजने की तैयारी थी। एनसीबी ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली दो कार, एक मोटरसाइकिल और एक मछली पकड़ने वाली नाव भी जब्त की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *