मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और जारी संघर्ष के बीच कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। कतर के प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ईरान ने

कतर के साथ धोखा किया है। कतर के पीएम ने कहा कि मौजूदा हालात में ईरान का रवैया भरोसेमंद नहीं रहा और उसने कतर के साथ विश्वासघात किया है। उनके इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच कतर के प्रधानमंत्री का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है।

