राहुल गांधी ने कहा है कि अगर वह राजनीति में नहीं होते तो एयरोस्पेस क्षेत्र में उद्यमिता कर रहे होते। केरल के दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें विमानन और तकनीक में हमेशा दिलचस्पी रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद एक पायलट हैं और उनके पिता राजीव गांधी भी पायलट थे। राहुल गांधी ने भारत और चीन की प्रतिस्पर्धा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में चीन का वर्चस्व है और

भारत को सही नीतियों और दूरदृष्टि के साथ इससे मुकाबला करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की आर्थिक व्यवस्था कुछ बड़े कारोबारों के नियंत्रण में है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को नुकसान हो रहा है।

