अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग के खिलाड़ियों ने 5वीं इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में मोहित कुमार ने –70 किलोग्राम (एल.के. सीनियर एंड मास्टर्स कैटेगरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि मोहित कुमार इससे पहले 22वीं कुंग फू वुशु चैंपियनशिप के भी चैंपियन रह चुके हैं। वहीं महाविद्यालय की छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिव्या लक्ष्मी ने 52 किलोग्राम (जूनियर ग्रुप), सृष्टि भारती ने 40 किलोग्राम (जूनियर ग्रुप), प्रीति कुमारी ने 42 किलोग्राम (जूनियर ग्रुप) तथा श्रेया कुमारी

ने 70 किलोग्राम (सीनियर ग्रुप) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया। इसके अलावा नेहा कुमारी ने 45 किलोग्राम (सीनियर ग्रुप) में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी एवं शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

