नए सप्ताह के पहले दिन देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 9 मार्च की सुबह Delhi में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि Mumbai में इसका भाव 1,63,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 5,060 रुपये तक सस्ता हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में भी करीब 4,650 रुपये की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय

बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। हाजिर सोना 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 9 मार्च को चांदी की कीमत गिरकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.40 डॉलर प्रति औंस है।

