दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में CBI की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली CBI की अपील स्वीकार कर ली है।

हाई कोर्ट ने मामले में सभी 23 पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। अदालत ने सभी आरोपियों से जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की है।

