अक्सर उड़ान के दौरान यात्रियों की लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में सामने आया, जहां एक यात्री विमान के शौचालय में बीड़ी जलाकर पीने लगा। बताया जा रहा है कि टॉयलेट से धुआं निकलता देख क्रू मेंबर्स सतर्क हो गए और तुरंत जांच की। जांच में पता चला कि एक यात्री अंदर बीड़ी पी रहा था, जिससे कुछ देर के लिए फ्लाइट में हड़कंप

मच गया। विमान में धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित होता है, आरोपी यात्री ने विमान में मौजूद सभी लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। मामले के सामने आने के बाद यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

