मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अपना नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि अली खामेनेई की मौत के बाद देश की शीर्ष धार्मिक संस्था ने 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को यह जिम्मेदारी सौंपी। वे लंबे समय से इस पद के संभावित उत्तराधिकारी माने जा रहे थे। मोजतबा

खामेनेई अब देश की राजनीति, सेना और धार्मिक मामलों पर सर्वोच्च अधिकार रखने वाले नेता होंगे। मौजूदा युद्ध और क्षेत्रीय तनाव के बीच उनकी नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।

