झरिया के बस्ताकोला में प्लाई गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जल कर हुआ खाक। धनाबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला में रविवार को करीब 12 बजे के आस पास,प्लाई गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।लोगो का कहना है , घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगी थी। जिसमें, एक मवेशी के झुलसने की भी सूचना मिल रही है, जबकि अन्य मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना पाकर, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास जारी है। झरिया थाना भी मौके पर पहुंच गई और काफी मुस्तैद दिखी। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से

