इटखोरी में सीओ सविता सिंह का एक्शन, नशेड़ी युवकों पर बरसाया डंडा चतरा जिले के इटखोरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां इटखोरी की सीओ सविता सिंह खुलेआम डंडा चलाती नजर आईं। बताया जा रहा है कि कुछ नशे में धुत युवकों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर विवाद बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद युवकों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस होने लगी। इसी दौरान स्थिति बेकाबू होती देख सीओ सविता सिंह ने डंडा उठाकर युवकों को खदेड़ना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।

