झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में सदर प्रखंड के नरोत्तमपुर पंचायत में मदरसा सिराजुल उलूम में विश्व महिला दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता पदाधिकारी जेम्स सुरीन ने कहा कि 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के रूप में मानते हैं। पूरे विश्व में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं थी, महिलाओं को पुरुष के बराबर सम्मान नहीं मिल पाता था, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से महिलाओं को सक्षम नहीं माना जाता था।आज जागरूकता के कारण

महिलाओं को कई अधिकार मिले हैं और वे आगे बढ़ रहीं हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख व संजीव कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से महिलाओं को उनके हक व कानूनी जानकारी से अवगत कराया। मौके पर विधायक शिक्षा प्रतिनिधि मीरजहान विश्वास, पंचायत के मुखिया झरना मरांडी, मुफ्फसिल थाना के पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार राम, मदरसा सिराजुल उलूम के मौलवी मो बदरे आलम, पैरालीगल वॉलिंटियर उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख मौजूद रहे। इस दौरान सलीना खातून, मो अतहर आलम, सानिया परवीन, अमीना खातून, वहीदा खातून, तोहिदुर रहमान व अनारूल शेख को महिला दिवस पर संस्था द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया

