धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार-ऑटो की टक्कर में दो महिलाओं की मौत |

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार-ऑटो की टक्कर में दो महिलाओं की मौत |

धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहरा मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मुर्गाबनी निवासी वंदना देवी और फूलमती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। टैग: फिलहाल पुलिस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *