गोला के डिमरा निवासी जाने-माने प्रखर समाजसेवी राजकिशन त्रिपाठी को भारतीय किसान यूनियन(सिंघानिया)का झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।बताते चलें की श्री त्रिपाठी अपने कम उम्र में ही समाज के बीच एक अलग पहचान बनाते हुए सामाजिक कार्यों में अपनी समुचित भागीदारी निभाते हैं।इतना ही नही इन्होंने प्रत्येक वर्ष अन्य समाजसेवियों के सहयोग से वृद्ध वनभोज की शुरुआत की जो लगातार करते हुए सैकड़ों गरीब वृद्धों के चेहरों में मुस्कान भरने का काम करते हैं।अपने मनोनयन पर राजकिशन त्रिपाठी नें बताया की किसानों के हितों के प्रति संगठन नें जो विश्वास मुझ पर दिखाया है उसपर खरा उत्तरते हुए किसानों की

लड़ाई लड़ूंगा।आगे कहा की राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा किसानों के उन्नति को लेकर कई योजनाएं चलाती हैं पर जानकारी के अभाव में आज भी जरूरत मंद किसान लाभ से वंचित रह जाते हैं जो न्यायोचित नही है।किसानों के इन्ही समस्यायों को लेकर पूरे राज्य के किसानों को एकजुट किया जाएगा जिससे वो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
