केरेडारी प्रखंड के पेटो स्थित प्राचीन बुढ़िया माता नव निर्मित मंदिर के उद्घाटन एवं अधिष्ठापन को लेकर ग्यारह दिवसीय शत चंडी महायज्ञ की स्थापना शनिवार को भव्य ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से गूंज उठा। ध्वज पूजन के शुभारंभ से पूर्व पंचायत क्षेत्र में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी,दक्षिणी जिप सदस्य अनिता सिंह,वर्तमान मुखिया कौशल्या देवी, पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव,पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश साव, समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष,जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान को विधिवत संपन्न कराने के लिए उज्जैन महाकाल से आचार्य अंकित बाबा,राहुल बाबा सहित-महात्माओं ने वैदिक विधि से ध्वज पूजन कराया और यज्ञ की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना किया गया। महायज्ञ

समिति अध्यक्ष गुरुदयाल साव,महासचिव रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि आगामी ग्यारह दिनों तक चलने वाले शत चंडी महायज्ञ में प्रतिदिन पूजा-पाठ, हवन,भजन-कीर्तन और प्रवचन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर उपेंद्र रजक, अमित कुमार गुप्ता, चंदन गुप्ता, संतोष गुप्ता,बुधन प्रसाद गुप्ता,किशुन साव,हुलास साव,नंदकिशोर साव,आशेश्वर यादव,बासुदेव रजक,हीरामणि साव,जगेश्वर साव,महावीर रजक,राजकिशोर साव,अकल साव,ध्वज पूजन यजमान थे। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेश साव,गजेंद्र यादव, प्रमोद साहू,दशरथ साहू,पूरण साहू,रामेश्वर साव अवधेश यादव टिकन महतो, रामावतार रजक,राजेश साहू,सुनील साहू,बसंत कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित थे।

