केरेडारी प्रखंड में राष्ट्रीय तैलीक साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साव ने प्रेस वार्ता कर सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 5 मार्च को नापो गांव, बरकागाँव थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद पर की गई टिप्पणी समाज को आहत करने वाली है। सुरेश साव ने कहा कि अंबा प्रसाद को “अंबा खातून” कहकर संबोधित करना अनुचित है और तैलीक साहू समाज इसका विरोध

करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो समाज की ओर से कड़ा विरोध और सामाजिक बहिष्कार तक किया जा सकता है।

