तरंग ग्रुप द्वारा “विमेन्स प्राइड अवॉर्ड समारोह 2026” का भव्य आयोजन |

तरंग ग्रुप द्वारा “विमेन्स प्राइड अवॉर्ड समारोह 2026” का भव्य आयोजन |

हजारीबाग। महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से तरंग ग्रुप हजारीबाग द्वारा लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग,जन जागरण केंद्र हजारीबाग ,आश्रय फाउंडेशन एवं आदित्य विज़न के सहयोग से “विमेन्स प्राइड अवॉर्ड समारोह 2026”** का भव्य आयोजन स्थानीय डॉल्फिनों रिजॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक बतौर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा के साथ अजय सिंह ,विकास कुमार ,अमित कुमार गुप्ता, तथा अन्य सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।कार्यक्रम के विषय प्रवेश में तरंग ग्रुप हजारीबाग के निदेशक ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं। इसके पश्चात डांस पैराडाइज की आराध्य, अनाइश ,अनविता एवं शर्मिष्ठा डांस एकेडमी की अदिति, शर्मिष्ठा एवं आराध्य के समूह लोकनृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिप्रा सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं अन्य सभी अतिथियों ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

उन्होंने महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित स्वाति वर्मा (लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग) अजय सिंह (सचिव, जन जागरण केंद्र हजारीबाग),डॉ. आमला राणा (सचिव, आश्रय फाउंडेशन),सोमा डे अग्रवाल (एमडी, रिश्ता पॉलिमर इंडस्ट्री प्रा. लि.) ,विकास कुमार (डॉलफिन रिसॉर्ट), सपना कुमारी (एमडी, विजय एंड सपना कंस्ट्रक्शन), विद्या बख्शी (प्राचार्य, गुलमोहर पब्लिक स्कूल) ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए आयोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान कुल 28 महिलाओं और प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निकहत यास्मीन,पाकीजा खातून, ,पामिता सिन्हा, सोनी क्षेत्री, रश्मि रानी, रूबी राणा, पूजा रॉय, सोहराय एवं कोहबर आर्टिस्ट सुमन बरही, ललिता, शांति, राधा (कोडरमा), विमला (बरही), प्रीति (कोडरमा), अनीता, लक्ष्मी (बड़कागांव), सुशीला कुमारी (फुटबॉल कोच), प्रीति टिग्गा (राष्ट्रीय फुटबॉलर, U-17 SGFI विजेता 2025-26), डॉ. प्रगति शालिनी तथा सुजाता केरकेट्टा (प्राचार्य, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, हजारीबाग),मनस्वी पाठक शामिल रहीं। कार्यक्रम की सफल बनाने में मुख्य रूप से उद्घोषिका अपराजिता,अगस्त्या,मेघा,लक्ष्मी,चंदन,अन, ओम शंकर,लक्ष्मी यादव रिषि,इंद्रजीत ,महेश ,मनोज पूरी, मानसी सिन्हा आयोजन समिति के सदस्यों एवं उद्घोषकों को भी सम्मानित किया गया ।यह कार्यक्रम हजारीबाग में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा गया, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *