पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की संभावित कमी की अफवाहों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। शुक्रवार को जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और

अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। अधिकारीयों का कहना है कि पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

