लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और ‘भारत रत्न’ Govind Ballabh Pant की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

और कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के युगांतरकारी विचार और विकास का विजन आज भी नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पंत जी ने प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।
