बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan ने एक बार फिर अयोध्या में बड़ी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी House of Abhinandan Lodha से करीब 2.67 एकड़ जमीन लगभग 35 करोड़ रुपये में खरीदी है। बताया जा रहा है कि यह जमीन कंपनी के 75 एकड़ के लक्जरी प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ के पास स्थित है।

खास बात यह है कि अयोध्या में अमिताभ बच्चन की यह तीसरी प्रॉपर्टी है। कंपनी के चेयरमैन Abhinandan Lodha ने कहा कि यह निवेश जमीन को लंबे समय की विरासत और मजबूत एसेट के रूप में देखने का संकेत देता है। वहीं फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही Kalki 2898 AD के सीक्वल में नजर आएंगे।

