आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह नियम अगले 90 दिनों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए नई पॉलिसी तैयार कर ली है।

सीएम नायडू ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि इस प्रतिबंध को 16 साल तक के बच्चों पर लागू किया जाए या नहीं। गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कर्नाटक सरकार ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की घोषणा की थी। अब अन्य राज्यों में भी इस तरह के कदम पर चर्चा तेज हो गई है।

