संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांश ढुल रहे। बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है—प्रीलिम्स, मेन्स और पर्सनैलिटी टेस्ट।

इस साल प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित हुई थी, जबकि मेन्स परीक्षा 22 से 31 अगस्त 2025 के बीच हुई। इसके बाद इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट 27 फरवरी 2026 को समाप्त हुआ। अब तीनों चरण पूरे होने के बाद UPSC ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
