बड़कागांव के नापोखुर्द गांव में आपसी रंजिश में दो की मौत

बड़कागांव के नापोखुर्द गांव में आपसी रंजिश में दो की मौत

बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नापोखुर्द गांव में गुरुवार रात्रि को विकास साव एवं विनोद साव की आपसी रंजिश के कारण ,दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मामले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक में 40 वर्षीय रोहित साव एवं 28 वर्षीय प्रदीप कुमार साव का नाम शामिल है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घायलों में विनोद साव, रोहित कुमार गुप्ता, सागर कुमार साव , बासुदेव राणा ,महेंद्र साव, राजू साव का नाम शामिल है मृतक और सभी घायल निर्दोष है। घायलों में हजारीबाग आरोग्यम में रोहित कुमार गुप्ता, विनोद साव व वासुदेव राणा एवं रांची में अन्य तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है , जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दी। घटना के खिलाफ ग्रामीणों ने नापोखुर्द गांव में सभी दुकाने बंद रखी एवं विरोध जताया । जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास साव समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में ली है। वहीं घटना को लेकर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार एवं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने घटना को लेकर काफी आक्रोशित नजर आए । शुक्रवार शाम 2:45 बजे दोनों लाशें एंबुलेंस से पहुंचने के पश्चात बड़कागांव मुख्य चौक जाम कर दिया । पूर्ण रूप से आवागमन प्रभावित कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है । जिसमें बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास साव समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने घटना की पूरी कसूरवार स्थानीय प्रशासन को ठहराया है है। उन्होंने कहा है कि बालू कोयला में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं मिली भगत के कारण इतनी बड़ी घटना घटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *