Donald Trump ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को लेकर बड़ा दावा किया है। व्हाइट हाउस में दिए बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की 24 से अधिक नौसैनिक जहाजों को डुबो दिया है और अब ईरान की नेवी लगभग खत्म हो चुकी है। यह कार्रवाई ऑपरेशन एपिक फ्यूरी और ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत अमेरिका और Israel की संयुक्त सैन्य कार्रवाई का हिस्सा बताई जा रही है।

इस बीच पीट हेगसेथ ने भी कहा कि ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं इजरायली सेना के चीफ इयाल ज़मीर ने दावा किया कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा नष्ट कर दिया गया है। मध्य-पूर्व में युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है।

