असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश, दो पायलट शहीद |

असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश, दो पायलट शहीद |

असम से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार शाम ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। यह विमान असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरकर नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला था। उड़ान के कुछ ही समय बाद शाम 7 बजकर 42 मिनट पर विमान का संपर्क रडार से टूट गया।

बाद में जानकारी मिली कि यह विमान जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर शहीद हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जुट गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शहीद पायलटों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *