पाकुड़ जिले में 9वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न |

पाकुड़ जिले में 9वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न |

झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित 9वीं बोर्ड परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उपायुक्त मनीष कुमार ने महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया तथा सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने वीक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान परिषद द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने पेयजल, शौचालय, प्रकाश, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। जिले में आयोजित परीक्षा में कुल 9209 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9160 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन जिला प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *