भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने हजारीबाग के बड़कागांव इलाके में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि NTPC Limited के चट्टी बरियातू कोल माइंस क्षेत्र में उड़ती धूल और भारी वाहनों के कारण आसपास के लोग गंभीर प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रदूषण के कारण लोगों में टीबी, दमा और अन्य सांस से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि वह इस मामले को लेकर एनटीपीसी अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं और साथ ही केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों को भी पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द प्रदूषण पर रोक लगाने के ठोस कदम उठाए जाएं ताकि क्षेत्र की जनता सुरक्षित जीवन जी सके।

