धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। धनबाद रेल डिवीजन में सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरीय विद्युत अभियंता संजीव कुमार के खिलाफ दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम ने वरीय विद्युत अभियंता संजीव कुमार को करीब 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

इस कार्रवाई के बाद रेल डिवीजन में हड़कंप मच गया है।सीबीआई की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है। हालांकि अभी तक सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। धनबाद से नयन मोदक

