पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 के छोटी अलिगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में कल देर शाम को हिंदू समन्वय समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक के रूप में दुर्गा मरांडी, सह संयोजक के रूप में विनोद पासवान, कोषाध्यक्ष के रूप में जगदीश अग्रवाल का चयन किया गया जबकि बतौर सदस्य के रूप में धर्मेंद्र त्रिवेदी, सुदीप त्रिवेदी, गुरूचरण राय, मनोज सिंह, विवेक तिवारी, मनोज जी अमृत पाण्डेय, अजय रविदास , प्राची चौधरी, आशीष ठाकुर, दिनेश हाजरा, कैलाश केवट, मधु देवी, निधि गुप्ता, पूनम देवी, सहदेव कुमार, संजीव झा व चंपा देवी का मनोनयन किया गया।

बैठक में आगामी 18 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। कार्यक्रम 18 मार्च को संध्या 4:00 बजे से होगा। कार्यक्रम में अनुमानित संख्या 2000 की रहेगी। कार्यक्रम के दिन शंखनाद, सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक एवं वंदे मातरम का गायन होगा। इस दिन महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के रूप में चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण का चयन किया गया है। गौरतलब हो कि उक्त कार्यक्रम पाकुड़ नगर पांच स्थानों क्रमशः कालीताला, हरिणडंगा बाजार, कालिकापुर, श्याम नगर और छोटी अलीगंज में होने जा रहा है।

