तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आया है। कांग्रेस और DMK ने एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बना ली है। दोनों दलों के बीच हुई बातचीत में तय हुआ है कि कांग्रेस राज्य में 28

सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा गठबंधन के तहत कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में एक सीट भी दी जाएगी। यह फैसला एम. के. स्टालिन और कांग्रेस नेतृत्व के बीच हुई बैठक में लिया गया। माना जा रहा है कि इस समझौते से आगामी चुनाव में गठबंधन को मजबूती मिल सकती है।

