Shubhanshu Shukla ने हाल ही में International Space Station यानी ISS पर अंतरिक्ष में जीवन की एक दिलचस्प झलक साझा की है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यात्री सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में अपनी पर्सनल हाइजीन कैसे बनाए रखते हैं और अंतरिक्ष में सामान्य तरीके से स्नान करना क्यों संभव नहीं होता। बता दें कि शुभांशु शुक्ला ISS का दौरा करने वाले पहले भारतीय हैं और Rakesh Sharma के बाद अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे

भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर अंतरिक्ष में रोजमर्रा की दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में कोई शॉवर नहीं होता। इसके बजाय अंतरिक्ष यात्री एक खास बैग में रखे वॉशक्लॉथ और डिसइंफेक्टिंग शैम्पू की मदद से स्पंज बाथ लेते हैं। पानी डालते ही कपड़ा भीग जाता है और उसी से शरीर की सफाई की जाती है। नहाने के बाद तौलिया को खास जगह पर रखा जाता है, जहाँ उसकी नमी स्टेशन की वॉटर रीसाइक्लिंग सिस्टम में चली जाती है, क्योंकि अंतरिक्ष में पानी की एक-एक बूंद कीमती होती है।

