रुड़की में रेल यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी सामने आई है। 24 अप्रैल से पहले यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। भारतीय रेल के अनुसार रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दस से अधिक जोड़ी ट्रेनों में आरक्षित सीटें लगभग भर चुकी हैं।

त्योहार और राष्ट्रीय अवकाश के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इसके चलते कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 150 के पार पहुंच चुकी है, जबकि कुछ ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति बन गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण सीटों को लेकर मारामारी की स्थिति बन रही है और आने वाले दिनों में दबाव और बढ़ सकता है।
