बिहार की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Nitish Kumar ने आज पटना में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार मुलाकात की। इसी दौरान नीतीश कुमार ने Rajya Sabha चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया। बताया जा रहा है कि

बिहार से National Democratic Alliance के अन्य उम्मीदवारों ने भी अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन भरा। अमित शाह के पटना दौरे को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

