मध्य पूर्व में Iran, United States और Israel के बीच बढ़ते युद्ध का असर अब दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों में क्रूड ऑयल करीब 15 फीसदी बढ़कर लगभग 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह युद्ध लंबा चला तो कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा

सकती है। भारत का बड़ा हिस्सा तेल Strait of Hormuz(होर्मुज) के रास्ते आता है। अगर सप्लाई प्रभावित हुई तो देश में पेट्रोल के दाम 10 से 12 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। हालांकि सरकार वैकल्पिक सप्लाई पर भी नजर रख रही है।

