नीतीश के राज्यसभा ऐलान पर तेजस्वी का तंज, बोले- BJP ने कर लिया था ‘हाइजैक’ |

नीतीश के राज्यसभा ऐलान पर तेजस्वी का तंज, बोले- BJP ने कर लिया था ‘हाइजैक’ |

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही सीएम बदलने की बात कही थी और जो कुछ आज हो रहा है, उसका अंदेशा उन्हें पहले से था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ धोखा किया और उन्हें किनारे कर दिया।

तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार चुनाव में जनता ने 25–30 सीटें नीतीश कुमार के नाम पर दी थीं, लेकिन भाजपा अब अपना “रबर स्टैंप मुख्यमंत्री” लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा SC, ST और OBC नेताओं को आगे नहीं बढ़ने देती। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पूरी सहानुभूति उनके साथ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *