बॉलीवुड अभिनेत्री Lara Dutta ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Dubai में फंसे होने का डरावना अनुभव साझा किया है। वह अपनी बेटी सायरा के साथ फिलहाल दुबई में ही हैं। लारा ने बताया कि 28 फरवरी को शूटिंग के दौरान अचानक जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा गया। उन्होंने कहा कि लगातार जेट की आवाज और धमाकों से माहौल काफी डरावना हो गया था, यहां

तक कि उनके घर की खिड़कियां और दरवाजे भी हिल रहे थे। हालांकि, लारा ने United Arab Emirates सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें वहां सुरक्षित महसूस हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात जल्द सामान्य होंगे और वह अपनी बेटी के साथ भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं।

