भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट किया पक्का |

भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट किया पक्का |

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस हाई स्कोरिंग मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 499 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा मैच स्कोर है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 253 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में इंग्लैंड 246 रन ही बना सका। भारतीय बल्लेबाजों ने 19 और इंग्लिश बल्लेबाजों ने 15 छक्के लगाए, यानी मैच में कुल 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड है। संजू सैमसन की 89 रन की पारी भारत की जीत की नींव बनी, जबकि इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *