मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में सम्मिलित हुए।और खाश से आम बनकर ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंच पारम्परिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख,समृद्धि, खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘बाहा पर्व’ में शामिल होने अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर नेमरा सहित आस-पास

क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित नजर आए।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित सपरिवार नेमरा पहुंचे।मुख्यमंत्री भी आत्मीयता के साथ लोगों से मिले एवं उनकी बातों को सुना। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को ‘बाहा पर्व’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

