सैमसन की 89 रन की पारी, इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में |

सैमसन की 89 रन की पारी, इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में |

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। हालांकि इस दमदार प्रदर्शन के पीछे सैमसन का लंबा संघर्ष छिपा था। इस टूर्नामेंट में यह उनका सिर्फ चौथा मैच था, क्योंकि शुरुआती मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली और वे बेंच पर बैठे रहे।

मैच के बाद सैमसन ने खुलासा किया कि पिछले नौ महीने उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर रहे। न्यूजीलैंड सीरीज में रन नहीं बनने के कारण वे दबाव में आ गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया और सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली, ताकि फोकस बनाए रख सकें। सेमीफाइनल में उनकी 89(nawasi) रनों की पारी भारत की जीत की नींव बनी। अब टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है और सैमसन का आत्मविश्वास भी चरम पर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *