केंदुआ मोड़ में सनसनी, मामूली विवाद में दुकानदार को कार से घसीटा |

केंदुआ मोड़ में सनसनी, मामूली विवाद में दुकानदार को कार से घसीटा |

धनबाद के केंदुआ मोड़ में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिहारी लाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक कार आकर फल के ठेले के सामने रुकी और कार में सवार व्यक्ति बाहर बियर की बोतल रखकर शराब पीने लगा। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

इसी दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दुकानदार को जबरन कार में खींच लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी। करीब 100 मीटर तक घसीटने के बाद दुकानदार सड़क पर गिर पड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चालक फरार है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *