धनबाद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर को जोड़ने वाले पुल की हालत यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। इस पुल से हर दिन हजारों यात्री गुजरते हैं, लेकिन यहां न तो पर्याप्त लाइट की व्यवस्था है और न ही सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। अंधेरा और गंदगी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील

तुलस्यान ने ट्वीट कर रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw का ध्यान आकर्षित किया है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

