ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य ऑपरेशन के बीच अमेरिका की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करने के लिए कांग्रेस में लाया गया प्रस्ताव सीनेट ने खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने विधायी मंजूरी के बिना ही ईरान पर हमले का फैसला लिया। हालांकि सीनेट ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए सैन्य ऑपरेशन के समर्थन का संकेत दिया। सीनेट

के इस फैसले को ट्रंप के लिए बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है। इससे साफ संकेत मिला है कि अमेरिकी संसद का एक बड़ा हिस्सा ईरान के खिलाफ जारी कार्रवाई के पक्ष में खड़ा है।

