लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 450 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि Nifty 50 बढ़कर करीब 24,650 के स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद बाजार में रिकवरी नजर आई। ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और निवेशकों के बेहतर होते जोखिम रुझान के कारण बाजार हरे निशान में कारोबार करता

दिखा। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 472.30 अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 79,588.49 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 165.30 अंक या 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,645.80 पर कारोबार करता नजर आया। इस तरह बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। कारोबार की शुरुआत में बाजार के सभी 16 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिखाई दिया।
