राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई। रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी, आग इतनी तेजी से फैली कि 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही

दमकल विभाग हरकत में आया और करीब 15 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

