उत्तर प्रदेश के महोबा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक शादी समारोह में आए तीन युवकों ने मंदिर की प्राचीन मूर्तियों की चोरी कर ली थी। खास बात यह रही कि पुलिस ने 72 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। यह मामला अजनार थाना क्षेत्र के पुरवा पनवाड़ी गांव का है, जहां 28 फरवरी की रात वर्षों पुराने राम-जानकी

मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गई थीं। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दुख था, क्योंकि यह मंदिर इलाके की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से चोरी की गई मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

