धर्म नगरी वृंदावन में सोमवार को विधवा माताओं ने होली के रंगों में अपने जीवन में खुशियों का संचार किया। सुलभ इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर विडोज़ के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध गोपीनाथ मंदिर में भव्य होली महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों विधवा माताएं अबीर-गुलाल और फूलों से रंगी, भक्ति और उमंग में सराबोर नजर आईं। माताओं ने न केवल आपस में रंग खेला, बल्कि कान्हा की भक्ति में नृत्य कर अपने दुखों

को भूलकर आनंद मनाया। संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और माताओं के उत्साह में शामिल हुए। मथुरा-वृंदावन की होली विश्व प्रसिद्ध है, और इस होली महोत्सव ने विधवाओं के जीवन में उल्लास और आशा की नई किरण जगाई।

