कांग्रेस ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने ईरानी जनता और वैश्विक शिया समुदाय के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विदेश नीति शांतिपूर्ण समाधान, अंतरराष्ट्रीय कानून और बातचीत पर आधारित है।

पार्टी ने इस कार्रवाई को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) और 2(7) का उल्लंघन करार दिया और कहा कि किसी देश के आंतरिक मामलों में दखल या नेता की हत्या अंतरराष्ट्रीय नियमों की आत्मा पर हमला है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कई अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। खामेनेई की मौत पर 40 दिनों का सार्वजनिक शोक घोषित किया गया है।

